1. उत्तराखण्ड राज्य में पहली बार 27 मार्च 2016 को 46 दिन के लिए राष्ट्रपति शासन लगा।
2. 11 मई 2016 को उत्तराखण्ड से राष्ट्रपति शासन को हटा दिया गया था।
3. उत्तराखण्ड में 4 अप्रैल 2016 को पंचायतीराज अधिनियम लागू किया गया।
4. उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत एक्ट 1947 और उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत एक्ट 1961 को समाहित किया गया है।
5. वर्ष 2016 में इतिहासकार प्रो0 पुष्पेश पंत को पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
6. टिहरी जनपद के मालगांव निवासी अर्जुन सिंह को संजय चोपडा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
7. कुमाउं लालकुआं निवासी शहीद मोहन गोस्वामी को मरणोपरान्त अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
8. स्वतन्त्र भारत का प्रथम सर्वोच्च रक्षा सम्मान परमवीर चक्र कुमाउं राइफल के सोमनाथ शर्मा को 1947 में मरणोपरान्त दिया गया।
9. उत्तराखण्ड से बिपिन चन्द्र जोशी सेनाध्यक्ष तथा देवेन्द्र कुमार जोशी वायुसेनाध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि बिपिन रावत वर्तमान में नये सेनाध्यक्ष हैं।