देहरादून नगर का एक पौराणिक और गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्तमान में देहरादून उत्तराखण्ड राज्य की अस्थायी राजधानी है। यह स्थान प्राकृतिक सौन्दर्य से भरा है, जिसमें अनेक पर्यटक स्थल स्थित हैं। यह नगर अनेक उच्च व प्रसिद्ध शिक्षण संस्थानों के कारण भी प्रसिद्ध है। यहां अनेक राष्ट्रीय स्तरीय संस्थान हैं जो इस नगर को एक अलग ही रूप प्रदान करते हैं।
देहरादून नगर में तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग स्थापना (ONGC) 1956, सर्वे आफ इण्डिया स्थापना 1767, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान स्थापना (IIP) 1960 आदि राष्ट्रीय स्तर के औद्योगिक संगठन हैं। इसके अतिरिक्त वन अनुसंधान संस्थान स्थापना (FRI) 1906, भारतीय राष्ट्रीय मिलिटरी कॉलेज (RIMC) स्थापना 1922 और इण्डियन मिलिटरी एकेडमी (IMA) स्थापना 1932 जैसे प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान हैं।
देहरादून दो शब्दों देहरा और दून से मिलकर बना है, जिसमें देहरा शब्द डेरा शब्द का अपभ्रंश माना जाता है, कहा जाता है कि सिख गुरू हरराय अपने पुत्र रामराय के साथ इस क्षेत्र में आये तथा अपने अनुयाईयों के साथ यहां रहने के लिए डेरा स्थापित किया। यही डेरा शब्द दून शब्द के साथ जुडकर समय के साथ देहरादून कहा जाने लगा। किवदन्तियों के अनुसार यहां पर पूर्व में ऋषि द्रोण ने तपस्या की जिस कारण इस स्थान को द्रोणनगरी भी कहा जाता है।
सन 1975 में देहरादून जिले को जो मेरठ मण्डल में सम्मलित था, गढवाल मण्डल में सम्मलित कर दिया गया। इस क्षेत्र में लगातार शिक्षा सुविधाओं के विकास, संचार तथा परिवहन क्षेत्र में निरन्तर विकास के कारण आधुनिकीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है।
देहरादून अपनी विशिष्ट बासमती चावल व लीची के लिए भी प्रसिद्ध है।
देहरादून | DEHRADUN |
उपनाम | द्रोणनगरी |
अस्तित्व | 1817 |
जनसंख्या | 16,96,694 |
पुरूष जनसंख्या | 8,92,199 |
महिला जनसंख्या | 8,04,495 |
वृद्धि दर | 32.33 प्रतिशत |
क्षेत्रफल | 3088 वर्ग किमी0 |
जनसंख्या घनत्व | 549 प्रति वर्ग किमी |
लिंगानुपात | 902 महिलाएं/1000 पुरूष |
साक्षरता | 84.25 प्रतिशत |
पुरूष साक्षरता | 89.40 प्रतिशत |
महिला साक्षरता | 78.54 प्रतिशत |
तहसीलें | 7 (चकराता, विकासनगर, देहरादून, ऋषिकेश, त्यूनी, डोईवाला, कालसी) |
विकासखण्ड | 6 (रायपुर, चकराता, डोईवाला, कालसी, विकासनगर, सहसपुर) |
प्रसिद्ध मन्दिर | संतलादेवी, टपकेश्वर, महासूदेवता, डाटकाली, लक्ष्मणसिद्ध |
प्रसिद्ध मन्दिर | बिस्सू मेला, झण्डा मेला, टपकेश्वर मेला, क्वानू, जौनसार भावर मेला |
प्रसिद्ध पर्यटक स्थल | मसूरी, मालसी डियर पार्क, आसन बैराज, लाखामण्डल, सहस्त्रधारा, लच्छीवाला, गुच्चूपानी, टाइगर फाल, एफ0आर0आई0 म्यूजियम |
प्रसिद्ध व्यक्तित्व | रस्किन बॉण्ड, टॉम अल्टर |
जलविद्युत परियोजनायें | आसन बैराज, लखवाड बैराज |
ताल | चन्द्रबाडी, कांसरोताल |
दर्रा | तिमलीपास |
राष्ट्रीय उद्यान | राजाजी राष्ट्रीय उद्यान |
राष्ट्रीय राजमार्ग | एन०एच० 72, एन०एच०72(ए) *राज्य का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग |
हवाई पटटी | जौलीग्रान्ट |
संस्थान | लाल बहादुर शास्त्री अकादमी मसूरी, भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून, फारेस्ट रिसर्च इन्स्टीटयूट, भारतीय सर्वेक्षण संस्थान, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, ओ०एन०जी०सी० संस्थान, सुदूर संवेदी संस्थान, वाडिया भूविज्ञान संस्थान, वन्यजीव संस्थान, एम्स ऋषिकेश, आई०डी०पी०एल०, स्वामी राम हिमालयन हॉस्पिटल |
विधानसभा क्षेत्र | 10 (चकराता(अनु०जनजाति), राजपुर(अनुसूचित जाति), विकासनगर, देहरादून, धर्मपुर, मसूरी, डोईवाला, सहसपुर, ऋिषकेश, रायपुर |
नदियां | टौंस नदी, गंगा (ऋषिकेश), यमुना, सौंग नदी |