चीन की अगुवाई वाले एक महत्वपूर्ण अन्तर्राष्ट्रीय संगठन शंघाई सहयोग संगठन के 8 व 9 जून 2017 को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में हुए 17वां सम्मेलन में भारत व पाकिस्तान को पूर्ण सदस्या प्रदान की गई।
क्या है एस.सी.ओ. (शंघाई सहयोग संगठन)
शंघाई सहयोग संगठन एक यूरेशियन राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संगठन है, जिसकी स्थापना 15 जून 2001 को शंघाई (चीन) में हुई।
संगठन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य
गठन | 15 जून 2001 |
मुख्यालय | बीजिंग (चीन) |
आधिकारिक भाषा | चीनी व रूसी |
वर्तमान सदस्य संख्या | 8 |
शंघाई सहयोग संगठन के कार्य
इस क्षेत्र में सुरक्षा, आर्थिक तथा सांस्कृतिक सहयोग बढाना तथा आपदा की स्थिति में एक दूसरे को आवश्यक विशेष उपकरण उपलब्ध कराना।
नोट:- शंघाई सहयोग संगठन को नाटो के समकक्ष माना जाता है।