
उत्तराखण्ड राज्य के निवासियों द्वारा पारम्परिक रूप से पहने जाने वाले आभूषणों व परिधानों से सम्बन्धित प्रश्न राज्य में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इस आर्टिकल में हमारे द्वारा गत परीक्षाओं में राज्य के परम्परागत आभूषण व परिधान से सम्बन्धित पूछे गये प्रश्नों को आप सब के लिए लाया जा रहा है।
उत्तराखण्ड राज्य के परम्परागत आभूषण व परिधान से सम्बन्धित प्रश्नों को डाउनलोड करने हेतु नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।
क्र० | आभूषण पहने जाने का स्थान | आभूषण का नाम |
1 | सिर में पहने जाने वाले | शीशफूल . मांगटीका . सुहाग बिन्दी . बांदी या बन्दी |
2 | कानों में पहने जाने वाले | मुर्खली या मुंदडा . कर्णफूल . तुग्यल . बाली . कुंडल . बुजनी (पुरूष कुंडल) |
3 | नाक में पहने जाने वाले | बुलाक . फुल्ली . नथ या नथुली |
4 | गले में पहने जाने वाले | कंठी माला . तिलहरी . चन्द्रहार . गुलोबन्द . हंसुली या सूत . लाकेट . चरयों |
5 | हाथ में पहने जाने वाले | पौंजी . कडा . अंगुठी . गोखले . धागुली |
6 | कमर में पहने जाने वाले | करधनी . तगडी . कमर ज्योडी |
7 | पैरों में पहने जाने वाले | झिवरा . इमरती . पौंटा . पाजेब . अमीरतीतार . झांवर . बिछुवा |
क्र० | परिधान पहने जाने वाला क्षेत्र | परिधान का नाम |
1 | गढवाली पुरूष के परिधान | धोती . सफेद टोपी . चूडीदार पायजामा . कुर्ता . पगडी . मिरजई . मोरी . गलबन्द . अचकन आदि |
2 | गढवाली महिला के परिधान | आंगडी . गाती . धोती . पिछोडा . घाघरा आदि |
3 | गढवाली बच्चों के परिधान | झगुली . कोट . चूडीदार . पायजामा . सन्तरास . घाघरा आदि |
4 | कुमाऊनी पुरूषों के परिधान | धोती . पायजामा . कोट . कुर्ता . भोटू या वास्कट . कमीज . मिरजई . टांक . टोपी . सुराव आदि |
5 | कुमाऊनी महिलाओं के परिधान | घाघरी या घाघरा या लहंगा . आंगडा या आंगडी . चोली .धोती . पिछोडा आदि |
6 | कुमाऊनी बच्चों के परिधान | झगुली . झगुल . सन्तरास . कोट आदि |
उत्तराखण्ड राज्य के परम्परागत आभूषण व परिधान से सम्बन्धित प्रश्नों की पी०डी०एफ० हेतु नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी तो कमेंट व शेयर जरूर करें ताकि हम आपके लिए और भी नई परीक्षापयोगी जानकारियां उपल्ब्ध करा सकें।